गुरसराय। टहरौली तहसील क्षेत्र के ग्राम भड़ोखर निवासी विकास देवपुरिया का मकान पूरी तरह ढह गया। वहीं हरिराम कुशवाहा का कच्चा मकान गिरने से उसमें बंधी गाय और बछिया मलबे में दब गईं। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पशुओं को घायलावस्था में बाहर निकाला। ग्रामीणों के अनुसार, लगातार बारिश से गांव के कई कच्चे और जर्जर मकानों पर खतरा बना हुआ है। पीड़ित विकास देवपुरिया, हरिराम कुशवाहा और रिंकू महाराज ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि बड़ोखर गांव में बारिश से क्षतिग्रस्त मकानों का तत्काल सर्वे कराया जाए। जिन परिवारों के मकान पूरी तरह या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें नियमों के तहत आवासीय क्षति का उचित मुआवजा एवं आर्थिक सहायता दिलाई जाए। वहीं हरिराम कुशवाहा की गाय और बछिया के घायल होने से हुए नुकसान का भी पशुधन क्षति के रूप में आकलन कर नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को बारिश से हुए नुकसान की भरपाई में राहत मिल सके। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें