Stray animals pose a danger on the highway.



लुहारी। श्रावण मास में कांवड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए झांसी-खजुराहो हाईवे पर ओरछा से मऊरानीपुर के बीच एक लेन को बंद कर दूसरी लेन से वाहन गुजारे जा रहे हैं। ऐसे में एक लेन पर दोनों ओर के वाहनों का दबाव बना हुआ है। इसी बीच छुट्टा जानवर भी वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। खासतौर पर बरुआसागर से बेतवा पुल के बीच कई स्थानों पर जानवरों के झुंड सड़क किनारे और सड़क पर नजर आते हैं। वाहन के सामने अचानक जानवर के आ जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। हाईवे के पेट्रोलिंग अधिकारी प्रणवीर सिंह ने बताया कि अन्ना जानवरों को हटाने के लिए दिन-रात पेट्रोलिंग की जा रही है। चिन्हित स्थानों पर जानवरों को सड़क से दूर भगाने के लिए कर्मचारियों की भी तैनाती की गई है। लेकिन बरुआसागर से बेतवा पुल के बीच ग्रामीण बार-बार जानवरों को सड़क की ओर भगा देते हैं। संवाद




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *