झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर ग्वालियर बाईपास के पास तेज रफ्तार में दौड़ रहे ट्रक ने बाइक सवार को बुरी तरह से रौंद डाला। बाइक सवार युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। करीब दस फीट दूर तलाशने पर उसका सिर मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।


थाना बड़ागांव के महाराजपुरा निवासी ब्रज लाल कुशवाहा (42) गुरसराय ग्राम पंचायत में सफाई कर्मी पद पर तैनात था। परिजनों ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे बाइक से ड्यूटी के लिए घर से निकला था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही वह झांसी-कानपुर हाईवे के रास्ते से होता हुआ ग्वालियर बाईपास के पहुंचा, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई। ब्रज लाल सड़क पर गिर गया। पहिया गर्दन के ऊपर से निकला हुआ आगे निकल गया। हादसे से वहां चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग भी हादसा देखकर कांप उठे। हादसे की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। करीब दस फीट दूर सिर पड़ा मिला। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी रोते-बिलखते पहुंच गए। परिवार में पांच बेटियां समेत एक बेटा है। ब्रजलाल ही कमाई करने वाला इकलौता सदस्य है। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें