शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जनपद मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र के ग्राम धौरासी निवासी संजय तोमर (35) अपने चाचा ओमकार सिंह के बेटे जितेंद्र की शादी में शामिल होने छिबरामऊ आए थे। शादी समारोह नगर के रामराज गेस्ट हाउस (निगोह अंडरपास के आगे) में दीक्षा के साथ संपन्न हो रहा था।

बताया गया कि इसी दौरान जीटी रोड पर पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने संजय तोमर को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें अपनी गाड़ी से 100 शैय्या अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार संजय तोमर पेशे से किसान थे। उनके परिवार में पत्नी शिवांगी सिंह और तीन बच्चे—लकी, अनुराग व कृष्णा हैं। संजय तीन भाइयों में शामिल थे, जिनमें मोहन और अंकित अन्य भाई हैं। उनकी माता का नाम लौंग श्री है।

परिवारजनों ने बताया कि संजय की शादी उनके मामा राकेश राठौर (निवासी ग्राम पंथरा) द्वारा कराई गई थी। घटना के बाद शादी समारोह में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *