कन्नौज। किसानों को खेती आधुनिक बनाने के लिए कृषि यंत्रों की खरीद पर अनुदान मिलेगा। यह लाभ सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन और फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत दिया जाएगा। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने बताया कि विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो रही है। योजना में कल्टीवेटर, रोटावेटर, किसान ड्रोन, पावर टिलर और कस्टम हायरिंग सेंटर जैसे यंत्र शामिल हैं। फसल अवशेष प्रबंधन योजना में सुपर सीडर और जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल पर भी अनुदान मिलेगा। इच्छुक किसान गुरुवार सुबह 11 बजे से पोर्टल पर आवेदन कर सकेंगे। बुकिंग पांच दिसंबर की रात 12 बजे तक खुली रहेगी। किसानों से निर्धारित समय में लाभ उठाने की अपील की गई है।
