कल्याणपुर स्थित निजी अस्पताल में मंगलवार को इलाज के दौरान 11वीं की छात्रा की मौत हो गई। गुस्साए परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस ने परिवार को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
ककवन निवासी प्राइवेटकर्मी विश्वनाथ के बताया कि 11वीं में पढ़ने वाली उनकी 16 वर्षीय बेटी आकाशी को सोमवार को बुखार था। मंगलवार को उसे गांव के डॉक्टर विवेक की क्लीनिक ले गए। वहां डॉक्टर ने दवा देकर कुछ देर में आराम मिलने की बात कह बेटी को घर भेज दिया। मंगलवार शाम करीब सात बजे बेटी के पेट में अचानक दर्द हुआ। दोबारा उसे डॉॅक्टर के पास ले गए। इस बार उन्होंने ग्लूकोज चढ़ाया। इसके कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। करीब आठ बजे डॉ. विवेक बेटी को कार से कल्याणपुर आशादेवी मंदिर के पास स्थित निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया।
