जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉट दिलाने और मोटा मुनाफा होने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 10.50 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। रावतपुर पुलिस ने आरोपी समेत तीन के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इंद्रपुरी शारदानगर निवासी जितेंद्रनाथ शाक्य ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि मई 2025 में अलीगढ़ के ग्राम स्यारौल निवासी योगेश कुमार अपने दो साथियों के साथ उनके घर आया था।




योगेश ने खुद को जमीन कारोबारी बताते हुए जेवर एयरपोर्ट के निकट स्थित जमीन में प्लॉट उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया। 15 जून 2025 को 500 वर्गगज का प्लॉट बुक कराने के नाम पर 51 हजार रुपये ऑनलाइन जमा कराए गए। अलग-अलग तिथियों में स्वयं, बेटी आकांक्षा और दामाद अविनाश कुशवाहा के खातों से कुल 10.50 लाख रुपये आरोपी के खाते तथा उसकी कंपनी डेलोनिक्स बिल्डटेक में ट्रांसफर किए गए। कुछ समय बाद आरटीआई के माध्यम से मिली जानकारी ने पूरे सौदे की हकीकत सामने ला दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें