न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey

Updated Wed, 22 Jul 2026 11:21 PM IST

60 लाख रुपये की ज्वैलरी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। काकादेव पुलिस व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

 


Kanpur: 60 lakh theft at jewellery shop solved; four accused arrested

पुलिस गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

करीब 11 दिन पहले विजयनगर के सर्राफ देवेंद्र नाथ वर्मा की दुकान से 60 लाख की चोरी का बुधवार को काकादेव पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में चोर दंपती अकबरपुर निवासी विकास उर्फ अद्दू व उसकी पत्नी चारु समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने खुलासे के लिए करीब 300 सीसीटीवी कैमरे चेक किए तब जाकर एक में चोर नजर आया। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि दंपती के अलावा सोना खरीदने वाले दो सर्राफ भी पकड़े गए हैं।


चारों के पास से चोरी गए पूरे गहने और दो लाख नकद बरामद किए गए। बता दें कि 11 जुलाई को सर्राफ देवेंद्र नाथ वर्मा ने काकादेव पुलिस को बताया था कि एक व्यक्ति उनकी दुकान पर लगातार तीन चार दिन से पत्नी के साथ आ रहा था। वही उनकी दुकान से जेवर और नकदी से भरा बैग लेकर चंपत हो गया। बैग में 60 लाख के गहने और नकदी थे। शुरुआत में तो पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही थी। फिर भी आसपास के करीब 300 कैमरे खंगाले गए। इनमें से एक कैमरे में चोर नजर आए।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *