न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey

Updated Fri, 08 May 2026 11:13 PM IST

Kanpur: Principal Cheated of 20 Lakhs; Case Registered Against Three Individuals

बिठूर थाना
– फोटो : amar ujala



पनकी के रतनपुर निवासी योगेश अग्निहोत्री आर्मी से सेवानिवृत्त हैं। पत्नी साधना उन्नाव स्थित सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक हैं। योगेश ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उनकी पत्नी साधना से चौबेपुर के बूढ़नपुर निवासी विपिन यादव, उन्नाव के सिविल लाइंस निवासी हर्ष कुमार द्विवेदी और उन्नाव के एबीनगर निवासी शैलेंद्र कुमार ने 20 लाख की धोखाधड़ी की। 200 वर्गगज प्लॉट दिलाने के नाम पर रकम हड़पी है। आरोप है कि विपिन यादव ने जिस प्लॉट की रजिस्ट्री पत्नी के नाम करवाई वह प्लॉट विपिन के नाम पर था ही नहीं। विपिन ने पहले से ही साल 2022 में प्लॉट को दूसरे के नाम पर एग्रीमेंट कर दिया था। बिठूर थानाप्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर विधिक जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *