शुक्रवार और सोमवार को हुई बारिश के दौरान हुए फॉल्ट और ट्रिपिंग से शहर के 72 से अधिक इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। कई क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को आठ से नौ घंटे तक बिजली संकट झेलना पड़ा जबकि कुछ इलाकों में पांच से छह घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही।




घंटाघर एक्सप्रेस रोड पर सोमवार सुबह ट्रांसफार्मर में खराबी आने से रात आठ बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। पशुपतिनगर, श्यामनगर और यशोदानगर के आसपास के क्षेत्रों में भी ट्रांसफार्मर खराब होने से पूरे दिन बिजली नहीं आई। आवास विकास-1 में नौ घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। इसके अलावा कैलाश विहार, कल्याणपुर, अहिरवां, यादवनगर, न्यू शिवली, विकासनगर, गोविंदनगर, पनकी, लाजपतनगर, दर्शनपुरवा, फजलगंज, जरीबचौकी, भन्नापुरवा, हैरिसगंज, जेके कॉलोनी, जाजमऊ, कृष्णानगर, ट्रांसपोर्टनगर, सिंहपुर बिठूर, अवधपुरी और बाबूपुरवा समेत कई इलाकों में बिजली संकट रहा। सूर्य विहार केस्को से जुड़े क्षेत्रों में भी आपूर्ति प्रभावित रही। केस्को के मीडिया प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने बताया कि बारिश के कारण कई जगह फॉल्ट की समस्या आई थी। टीमों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य कराया और बिजली आपूर्ति बहाल की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें