रायपुरवा थानाक्षेत्र स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाली महिला डॉक्टर ने सोसाइटी के अध्यक्ष समेत कई लोगों पर यौन उत्पीड़न, चरित्रहनन, अभद्रता और धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पूर्व में थाना पुलिस और एसीपी से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर पुलिस कमिश्नर से गुहार लगाई। इसके बाद रायपुरवा पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
महिला डॉक्टर ने दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया कि सोसाइटी के कुछ सदस्य व्हाट्सएप ग्रुप पर उन पर अभद्र टिप्पणी कर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। 12 जुलाई को सोसाइटी की एक बैठक के दौरान करीब 125 लोगों के सामने उनका चरित्रहनन करने का प्रयास किया गया जब उन्होंने अपना पक्ष रखने की कोशिश की तो बोलने से रोक दिया गया। विरोध करने पर कुछ महिलाओं ने गालीगलौज की। आरोप है कि सोसाइटी अध्यक्ष ने उसके साथ अश्लील छींटाकशी की। विरोध करने पर कुछ अन्य लोगों ने उसे धमकाया जबकि पार्किंग विवाद को लेकर भी लगातार परेशान किया जाता रहा।
