चकेरी थानाक्षेत्र में साइबर ठगों ने कंपनी में निवेश कर ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा देकर व्यापारी से 26.90 लाख की ठगी की। पीड़ित व्यापारी ने साइबर सेल में शिकायत कर चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिवकटरा निवासी व्यापारी प्रमोद गुप्ता के मुताबिक बीते सितंबर 2025 में उन्हें एक वाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। उनके पास दो अनजान नंबर से फोन आया।

फोन करने वालों ने अपने नाम देहरादून के राजेश्वरी कालोनी बंजरवाला मल निवासी दीपक बलौदी और झारखंड के मध्य विद्यालय, देवधर निवासी गौतम झा बताया। आरोपियों ने उन्हें बताया कि वह उनकी बडी एक्स कंपनी में निवेश कर ज्यादा मुनाफा कमा सकते है। उनका कंपनी में एक खाता बनाया गया। उसके बाद प्रमोद ने अपनी सारी जमा पूंजी समेत एसआईपी तोड़कर कंपनी में सितंबर 2025 से लेकर दिसंबर 2025 के बीच करीब 26.90 लाख रुपये लगा दिए।

इस बीच उन्हें 20 से 30 हजार रुपये की रकम ठगों ने वापस भी की। आरोपी उन्हें लगातार भरोसे में लेकर कंपनी से अधिक लाभ का लालच देते रहे। जनवरी 2026 में उन्होंने मुनाफा समेत अपनी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने उनके फोन उठाने बंद कर दिए। जिस पर उन्हें अपने साथ साइबर ठगी का एहसास हुआ। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि साइबर सेल की मदद से ठगों की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *