
Kanpur Double Murder
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चकेरी के फ्रेंड्स कॉलोनी कॉलोनी में अवैध संबंध के शक में पत्नी और उसका साथ देने पर सास की हत्या करने के आरोपी जोसेफ की मां लुइस मैरी बुधवार को शहर पहुंची। पहले वह घटना में मारी गई बहू कामिनी और समधन पुष्पा के चुन्नीगंज स्थित ईसाई कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार में शामिल हुई। इसके बाद मैरी ने कहा कि कामिनी बेटे को बुलंदशहर में छोड़कर अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी। इस आक्रोश में यह घटना हुई।
हालांकि, उन्होंने बेटे के कदम को गलत बताया। बता दें, एक दिसबंर की रात चकेरी फ्रेंडस कालोनी निवासी जोसेफ ने अवैध संबंधों के शक में पत्नी कामिनी और बेटी का पक्ष ले रही सास पुष्पा की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी थी। मौके पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। चर्च से पास्टर की अनुमति पत्र न मिल पाने की वजह से मंगलवार को अंतिम संस्कार नहीं हो सका था। बुधवार को दोनों परिवारों की उपस्थिति में चुन्नीगंज स्थित ईसाई समुदाय के रीति से अंतिम संस्कार हुआ।
