लखनऊ स्थित होम्योपैथिक विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी औसाफ अहमद का बैंक से लिंक सिम बदलकर पेंशन और फंड के 42 लाख निकालने वाले टेलीकॉम संचालक मो. इस्लाम को साइबर क्राइम टीम ने गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपी के पास से पांच लाख रुपये और अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं।

loader

Trending Videos



औसाफ अहमद अमीनगंज परेड में रहते हैं। उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि वह अपना मोबाइल यतीमखाना स्थित टेलीकॉम की दुकान से रिचार्ज कराते रहे हैं। उनके मुताबिक फरवरी में वह अपना मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए टेलीकॉम संचालन मो. इस्लाम के पास गए। मो. इस्लाम ने उनको बताया कि मोबाइल में पड़ा उनका सिम कार्य नहीं कर रहा है। सिम बदलकर नया लेना होगा। उनका सिम बैंक से पंजीकृत था। आरोप है कि छह माह बाद उन्होंने जब अकाउंट चेकर तो उससे पेंशन और फंड की राशि गायब थी। उन्होंने साइबर क्राइम थाने में बुधवार को एफआईआर कराई। साइबर क्राइम टीम ने मामले की जांच की। बैंक से जानकारी जुटाई। डीसीपी क्राइम एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक आरोपी मो. इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से पांच लाख रुपये मिले, जबकि 13 लाख दूसरे के खाते में ट्रांसफर कर रखे थे। उस राशि को फ्रीज कराया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *