हरदुआगंज क्षेत्र के भोजपुर गांव में कुत्ते के भौंकने से नाराज एक युवक ने कथित तौर पर लाइसेंसी रिवॉल्वर से उसे गोली मार दी। विरोध करने पहुंचे युवक पर भी फायर कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार है, जबकि पुलिस मामले की जांच और उसकी तलाश में जुटी है।

शाम को एक युवक की सनक ने सनसनी फैला दी। गुड्डी देवी पत्नी हरिओम शर्मा ने बताया कि गांव से बाहर उनके घेर में पशु बंधते हैं और सुरक्षा के लिए कई कुत्ते पाले गए हैं। शाम करीब 5:45 बजे गांव का एक युवक वहां से गुजर रहा था। इसी दौरान एक कुत्ते के भौंकने पर उसने रिवॉल्वर निकालकर गोली चला दी। घायल मादा श्वान ने कुछ दूरी पर दम तोड़ दिया। 

उसी समय पशुओं के लिए चारा लेकर पहुंचे विकास ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उस पर भी फायर कर दिया। गोली विकास की टांग में लगी और वह मौके पर गिर पड़ा। घायल को पहले दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय और बाद में जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक पहले भी हथियारों का प्रदर्शन कर लोगों को धमकाता रहा है।


आरोपी ने कुत्तों के भौंकने पर लाइसेंसी हथियार से गोली चलाई जो कि कुत्ते को लगने के बाद सड़क से टकराकर विकास नामक युवक को जा लगी, जिसमें वह घायल हुआ है। आरोपी की तलाश की जा रही है। – अनिवेश कुमार, क्षेत्राधिकारी अतरौली।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें