Kanpur: Two alleged journalists arrested for demanding extortion from a spa center owner

पुलिस गिरफ्त में कथित पत्रकार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कानपुर के घंटाघर में स्पा सेंटर मालिक से रंगदारी मांगने के आरोप में दो कथित पत्रकारों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी इलाके की कई दुकानों से वसूली करते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। चकेरी के गिरजानगर में रहने वाली जिया मलिक ने बताया कि एक्सप्रेस रोड स्थित एक होटल की तीसरी मंजिल पर वह बॉडी मसाज सेंटर चलाती हैं।

Trending Videos

आरोप है कि दो अगस्त की रात करीब 8:00 बजे खुद को पत्रकार बताने वाले शुभम और नितिन सिंह होटल आए। आरोपियों ने उन्हें नीचे बुलाया और पांच हजार रुपये व बीयर की आठ बोतलें मांगी। वजह पूछने पर आरोपियों ने बताया कि वे पत्रकार हैं। इलाके में ऐसा काम करने वाले सभी महीना देते हैं। धमकी से डरकर जिया ने एक हजार रुपये दिए। आरोप है कि दोनों ने नीचे राहुल नामक व्यक्ति को रुपये वापस कर दिए और 10 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित महिला ने हरबंशमोहाल पुलिस से शिकायत की। एसीपी कलक्टरगंज मोहसिन खान ने बताया जिया मलिक की तहरीर पर वसूली व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *