पहाड़ी इलाकों में बारिश और सहायक नदियों से लगातार आ रहे पानी की वजह से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को जलस्तर 11 सेंटीमीटर और बढ़ गया। हालांकि, चेतावनी बिंदु से अभी जलस्तर 1.95 मीटर पीछे है। दो से तीन दिन में जलस्तर में और बढ़ोत्तरी होगी।




रविवार रात गंगा का जलस्तर 110.94 मीटर पर था। सोमवार को हरिद्वार से 66,236 क्यूसेक, नराैरा से 53,211 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। कानपुर गंगा बैराज से सभी 30 गेट खोलकर 129930 क्यूसेक पानी निकाला गया। रात आठ बजे अपस्ट्रीम (बिठूर से बैराज तक) में 113.04 मीटर और डाउनस्ट्रीम (बैराज से शुक्लागंज) में गंगा का जलस्तर 112.35 मीटर रिकॉर्ड किया गया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नराैरा, हरिद्वार और हरदोई की गर्रा नदी, कन्नौज से काली और ईशन नदी, नोन नदी बिठूर, फतेहगढ़ के पास से रामगंगा, पांडु नदी से भी गंगा में पानी आ रहा है। इससे अपस्ट्रीम पर तेजी से पानी एकत्र हो रहा है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि अभी जलस्तर में और बढ़ोतरी होगी। इसे देखते हुए गंगा घाट के साथ कटरी के इलाकों में भी सतर्कता बरती जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *