
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a5b68bfb8cc5106370ab858″,”slug”:”police-arrest-35-cyber-criminals-transactions-worth-30-crore-linked-to-their-accounts-2026-07-18″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: 30 करोड़ के ट्रांजेक्शन में 35 म्यूल खाताधारक गिरफ्तार, 100 से अधिक शिकायतों पर दर्ज की गई है रिपोर्ट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

पुलिस गिरफ्त में आरोपी
– फोटो : अमर उजाला
साइबर क्राइम सेल पश्चिम जोन ने शनिवार को 30 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन करने वाले 35 म्यूल खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। म्यूल खाता धारक पांच से 10 हजार रुपये लेकर अपने आधार और पेनकार्ड साइबर ठगों के सुपुर्द कर देते थे। पुलिस की जांच में सामने आया कि ठेले, खोमचे व चाय-पान के दुकानदारों के खातों से हजारों-लाखों का ट्रांजेक्शन किया गया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि इन म्यूल खाता धारकों के खिलाफ 10 अलग-अलग थानों में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
साइबर ठग इन्हीं खाताधारकों के खातों में अलग-अलग राज्यों के लोगों से ठगी गई रकम भेजते और निकालते थे। उपायुक्त के मुताबिक, एनसीआरपी पोर्टल पर साइबर सेल को ऐसी कई शिकायतें मिलीं जिनमें शहर के कई बैंकों में खोले गए म्यूल खातों का इस्तेमाल ठगी की रकम मंगाने के लिए किया गया था। साइबर इन खातों में रकम मंगाने के लिए बोगस गेमिंग एप का प्रयोग करते थे।