कासगंज। थाना सिकंदरपुर वैश्य के एक गांव में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अवैध संबंधों में बाधक बन रहे अपने पति की हत्या कर दी। मृतक के तहेरे भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर 24 घंटे में ही घटना का खुलासा करते हुए पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि प्रेमी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Trending Videos

थाना सिकंदरपुर वैश्य के गांव रनैठी निवासी ब्रजेश कुमार की पत्नी ने 9 अक्तूबर की रात को अपने प्रेमी शैलेष के साथ मिलकर मुंह व नाक दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शैलेष रात में ही घर से निकल गया। सुबह पत्नी ने अपने पति की मौत होने का शोर मचा दिया। मृतक के तहेरे भाई संजीव कुमार मिश्रा ने 12 अक्तूबर को मृतक की पत्नी पर शक जाहिर करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए रिपोर्ट दर्ज होने के मात्र 24 घंटे में ही पत्नी को उसके ही मकान से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पत्नी से पूछताछ की तो सारा सच सामने आ गया। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति ब्रजेश की हत्या करना स्वीकार किया। सीओ पटियाली राजकुमार पांडेय ने बताया कि मृतक की पत्नी के कुछ समय पूर्व शैलेष निवासी गांव लधौली थाना सिकंदरपुर वैश्य से अवैध संंबंध हो गए थे। वह प्रेमी के साथ दो बार घर से भी चली गई थी और दोनों बार कुछ समय बाद वापस आ गई थी। इसके बाद भी शैलेष का उसके घर पर आना-जाना लगा रहता था। इससे ब्रजेश नाराज रहता था। इसके चलते ही मृतक की पत्नी ने शैलेष के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। बताया कि दूसरे हत्यारोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रात में घर बुलाया था प्रेमी

पुलिस पूछताछ में पत्नी ने बताया कि उसके अवैध संबंध में कुछ समय पूर्व शैलेष से हो गए थे। उसका पति अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था। इससे आजिज आकर उसने व शैलेष ने ब्रजेश की हत्या का निर्णय लिया। हत्या वाली रात को उसने अपने पति के सोने के बाद करीब 12 बजे शैलेष को घर में बुलाया। रात में दोनों ने मिलकर करीब ढाई बजे पति ब्रजेश की हत्या नाक, मुंह व गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शैलेष घर से निकल गया।

दस वर्ष पूर्व हुई थी मृतक की शादी

मृतक ब्रजेश का विवाह करीब दस वर्ष पूर्व हुआ था। इन पर दो बच्चे हैं। इनमें एक बेटी व एक बेटा है। कुछ समय पूर्व ही मृतक की पत्नी की जान पहचान शैलेष से हुई थी। इसके बाद यह जान पहचान अंतरंग संबंधों में बदल गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें