संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 14 Oct 2024 04:45 AM IST
{“_id”:”670c54906d661bcc290c49c4″,”slug”:”bike-riding-youth-dies-due-to-collision-with-vehicle-amethi-news-c-96-1-ame1002-127448-2024-10-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Amethi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Mon, 14 Oct 2024 04:45 AM IST

अमेठी सिटी। जामो थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात निमंत्रण से वापस घर जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद युवक काफी देर तक सड़क किनारे पड़ा रहा। राहगीरों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
भवानीगढ़ गांव निवासी राहुल सरोज (22) शनिवार को बाइक से शंकरगंज निमंत्रण में शामिल होने गया था। देर रात लौटते समय जनापुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल राहुल काफी देर तक सड़क किनारे पड़ा। इसी बीच किसी राहगीर की नजर उस पर पड़ी, तो उसने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहुल को जामो सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि दुर्घटना कर भागने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।