पडरौना। मेडिकल कॉलेज के एल-2 में संचालित महिला अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार नाश्ता और भोजन नहीं मिलने के मामले में जांच जारी है। कॉलेज प्रशासन की ओर से गठित तीन सदस्यीय टीम को जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए थे लेकिन तीन दिन बाद भी जांच पूरी नहीं हुई है। ऐसे में मामले में कार्रवाई भी अटकी हुई है।

बीते 20 नवंबर को महिला अस्पताल में प्रसूताओं को दिए जाने वाले नाश्ते और भोजन की पड़ताल की गई थी। इस दौरान प्रसूताओं ने आरोप लगाया था कि सुबह नाश्ते में केवल दो ब्रेड और चाय दी जाती है, जबकि भोजन में बार-बार आलू की सब्जी, दाल और चावल परोसा जाता है। भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं होने के कारण उन्हें बाहर से खाना मंगाना पड़ता है।

प्रसूताओं के अनुसार, निर्धारित मेन्यू में पौष्टिक आहार देने का प्रावधान है।



Source link

अभी अभी की खबरें