तालबेहट स्थित माताटीला पावर हाउस में कार्य के दौरान एक सहायक अभियंता गिरकर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे में उनके सिर व कान में चोट आई है।
माताटीला जल विद्युत गृह में तैनात सहायक अभियंता देवेंद्र कुमार कार्य करने के दौरान गिर गए। घटना में उनके कान व सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें तत्काल तालबेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना 25 जून बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है।
