लखनऊ। उत्तर रेलवे ने लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (24203/04) और वाराणसी-बहराइच इंटरसिटी (14213/14) एक्सप्रेस में आधुनिक एलएचबी कोच लगाने का निर्णय लिया है। यह बदलाव 25 जून से प्रभावी होगा।


सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में इन ट्रेनों में पारंपरिक आईसीएफ रैक का उपयोग किया जा रहा है। एलएचबी कोच आधुनिक तकनीक से बने हैं, जो यात्रा अधिक सुरक्षित और आरामदायक बनाते हैं। इनमें झटके और कंपन कम महसूस होते हैं, जिससे लंबी दूरी की यात्रा सुगम बनती है। दुर्घटना की स्थिति में ये कोच अधिक सुरक्षित माने जाते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *