– कोलकाता में महिला डॉक्टर संग हुई वारदात से सहमी है छात्राएं

Trending Videos

– डम्पर-ट्रक यूथ वेलफेयर एसोसियेशन ने की स्थायी बालू मंडी की मांग

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। पैरा मेडिकल कॉलेज के पास ट्रकों के खड़े होने से असहज हो रही पैरा मेडिकल व एमबीबीएस छात्राओं की शिकायत पर पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया है। शनिवार को एलआईयू की टीम ने कॉलेज पहुंचकर छात्राओं से पूछताछ करके जानकारी जुटाई। वहीं, दूसरी तरफ डंपर-ट्रक यूथ वेलफेयर एसोसिएशन ने डीएम को पत्र देकर स्थायी बालू मंडी के लिए जगह उपलब्ध कराने की मांग की है।

कोलकाता में महिला डॉक्टर की हुई निर्मम हत्या से पैरा मेडिकल कॉलेज की छात्राएं तथा कॉलेज परिसर में रहने वाली एमबीबीएस की छात्राओं ने विगत दिनों निदेशक डॉ. अंशुल जैन से शिकायत की। आरोप लगाया कि पुल के नीचे सर्विस रोड पर ट्रक खड़े हो जाते हैं, जिससे आवागमन की जगह नहीं बचती। यही नहीं, नशे की हालत में ट्रक चालक कई बार अभद्रता कर चुके हैं। छात्राओं ने बताया कि उनका मेडिकल कॉलेज आवागमन होता है, जिससे अनहोनी की आशंका बनी रहती है। इस पर निदेशक ने एनएचएआई समेत शासन-प्रशासन के अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। इस मामले में शनिवार को एलआईयू की टीम ने कॉलेज में पहुंचकर छात्राओं से पूछताछ करते हुए अहम जानकारी जुटाई।

वहीं, डंपर-ट्रक यूथ वेलफेयर एसोसिएशन ने डीएम को पत्र सौंपकर बताया कि सुबह आठ से रात नौ बजे तक शहर में आने पर रोक है। जिसकी वजह से मेडिकल तिराहे की सर्विस लेन के नीचे ट्रक खड़े करने पड़ते हैं, वहीं से व्यापार भी संचालित होता है। बालू व्यवसाय के लिए कहीं भी स्थायी जगह अभी तक उपलब्ध नहीं कराई है। इस दौरान वीरेंद्र वाल्मीकि, संदेश राजपूत, बृज किशोर राय, आदेश राय, कमलेश चंद्र गुप्ता, बबलू साहू आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें