इकाना स्टेडियम में बुधवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच एक दिवसीय क्रिकेट मैच खेला जाएगा। इसके कारण स्टेडियम के आसपास यातायात में परिवर्तन किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने सुबह नौ बजे से मैच की समाप्ति तक डायवर्जन प्लान लागू किया है। इमरजेंसी की स्थिति में एंबुलेंस, शव वाहन, फायर ब्रिगेड और स्कूली वाहनों को पुलिस निकलवाएगी।

– अयोध्या रोड से सामान्य यातायात कमता तिराहे से शहीद पथ होकर सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड व कानपुर रोड की तरफ नहीं जा सकेगा। यह कमता तिराहा, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान चौराहा, समतामूलक चौराहा, लालबत्ती चौराहा, करियप्पा चौराहा, तेलीबाग चौराहा, बाराबिरवा चौराहा या इंदिरा नहर चौराहा से किसान पथ होकर जा सकेगा।

– शहीद पथ कानपुर रोड तिराहा से यातायात शहीद पथ होकर सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड, अयोध्या रोड की तरफ नहीं जा सकेगा। यह बाराबिरवा चौराहा, बंगलाबाजार चौराहा, तेलीबाग चौराहा, करियप्पा चौराहा, लालबत्ती चौराहा, 1090 चौराहा या दरोगाखेड़ा किसान पथ होकर जाएगा।

– गोसाईगंज कस्बा तिराहा सुल्तानपुर रोड से बड़े वाहन, बस, कमर्शियल वाहन गोसाईगंज कस्बा तिराहा या अमूल डेयरी कटिंग से अहिमामऊ की तरफ नहीं जा सकेगा। यह वाहन अमूल डेयरी कटिंग से बाएं वृंदावन योजना या कबीरपुर किसान पथ होकर जा सकेंगे।

– उतरेठिया अंडरपास चौराहा रायबरेली रोड, कैंट रोड से बड़े वाहन, बस, कमर्शियल वाहन उतरेठिया अंडरपास चौराहा से शहीद पथ पर चढ़कर अहिमामऊ चौराहा, कमता तिराहा अयोध्या रोड की तरफ नहीं जा सकेगा। यह तेलीबाग चौराहा, बाराबिरवा चौराहा, करियप्पा चौराहा या हरीकंशगढ़ी किसान पथ होकर जा सकेंगे।

– हुसड़िया अंडरपास चौराहा की तरफ से सामान्य यातायात अहिमामऊ चौराहा, शहीद पथ कानपुर रोड तिराहा की तरफ नहीं जा सकेगा। यह शहर क्षेत्र से होकर 1090 चौराहा के रास्ते जा सकेगा।

– लालबत्ती चौराहा की तरफ से बड़े वाहन, बस, कमर्शियल वाहन अहिमामऊ चौराहा, सुल्तानपुर रोड, रायबरेली रोड, कानपुर रोड की तरफ नहीं जा सकेंगे। ये लालबत्ती चौराहा से करियप्पा चौराहा, तेलीबाग या बंगलाबाजार चौराहा होकर जाएंगे।

– सुल्तानपुर रोड की तरफ से आने वाले सामान्य यातायात अमूल तिराहा से अहिमामऊ चौराहा की तरफ प्रतिबंधित रहेगा। यह अमूल तिराहे से ही डायवर्ट किया जाएगा, जो लुलु मॉल कट से शहीद पथ पर चढ़कर जाएगा। – सुल्तापुर रोड से पुलिस मुख्यालय की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात एचसीएल तिराहे से प्लासियो तिराहा, पुलिस मुख्यालय की तरफ प्रतिबंधित रहेगा। यह अहिमामऊ चौराहे से दाहिनी तरफ टर्न लेकर जा सकेगा।

– कमता शहीद पथ तिराहा से कानपुर की तरफ जाने वाले सामान्य यातायात अहिमामऊ रैंप से नहीं उतर सकेंगे। ये शहीद पथ पर सीधा जा सकेंगे।

– कमता शहीद पथ तिराहा से अहिमामऊ चौराहे पर यू-टर्न लेकर कैंट, पुलिस मुख्यालय, गोमतीनगर जाने वाले सामान्य यातायात प्रतिंधित रहेंगे। ये शहीद पथ पर सीधा जाकर मेदांता हास्पिटल से यू-टर्न लेकर जाएंगे। – अहिमामऊ चौराहे से प्लासियो की तरफ यातायात पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। यह अहिमामऊ चौराहा, एचसीएल तिराहा, संस्कृत तिराहा से ओवरहेड गोल चक्कर चौराहा होकर जाएगा।

– सुल्तानपुर व अन्य मार्ग से आने व जाने वाले बड़े वाहन अहिमामऊ या अहिमामऊ चौराहे से सुल्तानपुर रोड की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। ये कबीरपुर तिराहे से किसान पथ होकर जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *