A procession was taken out in Gomtinagar on the foundation day of the Sangh.

संघ के स्थापना दिवस पर गोमतीनगर में निकला पथ संचलन


लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 101वें स्थापना दिवस पर बुधवार को गोमतीनगर में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। केंद्रीय संस्कृत विद्यापीठ परिसर से शुरू हुआ संचलन विशालखंड चार की परिक्रमा करते हुए वापस विद्यापीठ परिसर पहुंचा। निर्धारित मार्ग पर लोगों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस दौरान स्वयंसेवकों में उत्साह नजर आया। संचलन में नगर संघ चालक महेश जी, नगर कार्यवाह राजीव जी सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए। स्थापना दिवस के अवसर पर संघ की ओर से विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *