Bulldozer claw wreaks havoc on encroachment

फोटो 20 ईशन नदी तिराहे पर अतिक्रमण हटाता बुल्डोजर। संवाद

मैनपुरी। शहर के ईशन तिराहे से कचहरी रोड पर स्थित तहसील परिसर तक अवैध निर्माण पर नगर पालिका का बुलडोजर चला। इस दौरान सड़क किनारे नियम विरुद्ध किए गए निर्माण को हटाया गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी बनी रही। शहर के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे जगह नहीं बचने के कारण वाहनों को सड़क किनारे की खड़ा करना पड़ता है। इससे अन्य वाहनों का आवागमन रुक जाता है और जाम लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निदान के लिए जिला प्रशासन ने नगर पालिका और पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त टीम बनाकर सोमवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत की। इससे पहले वाहन और लाउडस्पीकर की मदद से लोगों को स्वयं अपने अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी गई। जिसके बाद करीब दोपहर एक बजे से ईशन तिराहे से अभियान के तहत बुलडोजर से सड़क किनारे हुए निर्माण को हटाया गया। सड़क किनारे बनाए गए फुटपाथ और स्लैब को तोड़ा गया। इसके साथ ही जो दुकानें नाले के बाहर लगी हुई थीं उन्हें भी तोड़ दिया गया।ईशन नदी तिराहे पर चले अतिक्रमण के दौरान लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे मार्ग पर जाम भी लग गया। इस दौरान जाम में कई वाहन भी फंसे दिखाई दिए। चौराहे पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से जाम खुलवाकर आवागमन को सुचारु किया। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी बुद्धिप्रकाश ने बताया कि सोमवार को ईशन तिराहे से कचहरी रोड स्थित तहसील तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें कई प्रतिष्ठान के बाहर अवैध रूप से बना निर्माण हटाया गया। इसके साथ ही करीब 10 हजार रुपये का शमन शुल्क भी वसूला गया है। अभी ये अभियान कई और दिन चलेगा, लोगों से अपील है कि वह अतिक्रमण को स्वयं हटा लें।

फोटो 20 ईशन नदी तिराहे पर अतिक्रमण हटाता बुल्डोजर। संवाद

फोटो 20 ईशन नदी तिराहे पर अतिक्रमण हटाता बुल्डोजर। संवाद




Source link