मैनपुरी। जिले को क्षयरोग मुक्त बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे अभियान में बड़ी संख्या में नए मरीज सामने आए हैं। सितंबर से नवंबर तक तीन महीने में जिले में 1039 नए क्षय (टीबी) रोगियों की पहचान हुई है। इन सभी मरीजों का उपचार शुरू करा दिया गया है। विभाग की ओर से मरीजों को निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी नियमित निगरानी भी की जा रही है।


स्वास्थ्य विभाग की ओर से क्षयरोग की रोकथाम के लिए प्रत्येक महीने स्क्रीनिंग कराई जा रही है। पिछले तीन महीनों में जिलेभर में 7548 लोगों की जांच की गई। इनमें से 1039 लोग क्षयरोग से संक्रमित पाए गए। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जांच में सामने आए सभी मरीजों का उपचार शुरू करा दिया गया है। मरीजों को नियमित दवा लेने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।



Source link

अभी अभी की खबरें