{“_id”:”6b08a285798002ac7e03c0ca”,”slug”:”royal-cricket-club-emerged-as-the-winner-after-defeating-cg-sports-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-171756-2026-11-27″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Mainpuri News: सीजी स्पोर्ट्स को हराकर रॉयल क्रिकेट क्लब बना विजेता”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो 19 विजेता कप के साथ खुशी मनाते रॉयल क्लब के खिलाड़ी। संवाद
मैनपुरी। रॉयल क्रिकेट क्लब ने सीजी स्पोर्ट्स को आठ विकेट से हराकर खरगजीत मिश्रा जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता जीत ली। मैच में पांच विकेट लेने वाले राघव यादव मैन ऑफ द मैच रहे। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अश्वनी, बल्लेबाज आशुतोष और गेंदबाज राघव यादव रहे। नगर पालिकाध्यक्ष संगीता गुप्ता ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को खेले गए फाइनल मैच में सीजी स्पोर्ट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 30 ओवर के मैच में 22 ओवर में महज 95 रन बनाए। शिखर चतुर्वेदी ने 26 और आशीष यादव ने 21 रन बनाए। रॉयल क्लब के राघव यादव ने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए। आरुष और सत्यम को दो-दो विकेट मिले। जवाब में रॉयल क्रिकेट क्लब ने 13 ओवर में दो विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। अश्वनी ने 36, आदर्श ने नाबाद 26 और सैम राठौर ने नाबाद 20 रन बनाए। सीजी स्पोर्ट्स के अभिराज और शिवम ने एक-एक विकेट लिए।पालिकाध्यक्ष ने विजेता टीम को विजेता कप और उपविजेता टीम को उपविजेता कप प्रदान किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रॉयल क्लब के राघव यादव को, प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का पुरस्कार अश्वनी को और बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार राघव यादव को प्रदान किया गया। बेस्ट बल्लेबाज का पुरस्कार सीजी स्पोर्ट्स के आशुतोष दुबे को प्रदान किया गया। इस दौरान एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, देवेश चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
