{“_id”:”6706ca87f4e6db36670ecff9″,”slug”:”make-all-the-roads-of-the-district-pothole-free-within-15-days-orai-news-c-224-1-ori1005-120835-2024-10-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: जिले की सभी सड़कों को 15 दिन के अंदर कराएं गड्ढा मुक्त”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
उरई। शासन के निर्देश पर डीएम ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसमें सड़क निर्माण की विभिन्न कार्ययोजनाओं व शहरों में बाईपास, रिंग रोड, फ्लाईओवर, मंदिरों के मार्गों का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण करने को लेकर जनप्रतिनिधियों से प्रस्ताव लिए गए। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने पीडब्लूडी विभाग को सभी प्रस्ताव का परीक्षण कर कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए। कहा कि जो सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएं तो उनकी जानकारी संबंधित बीडीओ एवं एसडीएम को दे दी जाए ताकि उनका सत्यापन कराया जा सके। सड़क सत्यापन के बाद ही भुगतान की कार्रवाई की जाएगी।
डीएम ने कहा कि वर्ष 2024-25 में शहरों में बढ़ती आबादी को देखते हुए बाईपास, रिंग रोड, फ्लाईओवर, धर्मार्थ मार्गों के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण विकास क्षेत्र निर्माण का विवरण जनप्रतिनिधियों से प्राप्त कर शासन को भेजा जाए। जिससे कि हर कार्य समय से पूरा हो सके। नाबार्ड के अंतर्गत तीन किलोमीटर से कम की सड़कों का चयन किया गया।
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण अमित सक्सेना ने कहा कि तहसील एवं ब्लाक मुख्यालय को दो लाइन मार्ग से जोड़ने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना अंतर्गत चयन किया जाएगा। ऐसी सड़कों को चिन्हित करते हुए प्राथमिकता पर 15 दिवस में गड्ढा मुक्त कराया जाए, और जनप्रतिनिधियों को सूची उपलब्ध कराएं। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने विधानसभा वार प्रस्ताव दिए। इस दौरान सांसद नारायणदास अहिरवार, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, एमएलसी प्रतिनिधि आरपी निरंजन, जल शक्ति मंत्री प्रतिनिधि अरविंद चौहान आदि मौजूद रहे।
