SP unveils major promises for the 2027 election

सरूरपुर। गांव बपारसी पीडीए चौपाल के दौरान सपा के संकल्प पत्र के बारे में जानकारी देते नदीम चौहा

सरूरपुर। समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को सिवालखास के बपारसी गांव में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए पीडीए चौपाल आयोजित की। सपा दावेदार नदीम चौहान ने ग्रामीणों को पार्टी की नीतियों और वादों से अवगत कराया। संकल्प पत्र में पांच साल में 25 लाख सरकारी नौकरी और दो से तीन करोड़ रोजगार का वादा है। बेरोजगार स्नातकों को पांच हजार रुपये मासिक भत्ता और ग्रामीण क्षेत्रों में 150 दिन रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी। किसानों की कर्जमाफी, मुफ्त सिंचाई बिजली और फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी का संकल्प है। गन्ना किसानों के भुगतान के लिए 15 हजार करोड़ रुपये का फंड बनेगा। बेटियों को मुफ्त शिक्षा, महिलाओं को 33 फीसदी सरकारी आरक्षण और बुजुर्गों को 40 हजार रुपये सालाना पेंशन मिलेगी। गरीबों को पांच रुपये में भोजन और बीपीएल परिवारों को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। जातिगत जनगणना भी पार्टी के प्रमुख वादों में शामिल है। नदीम चौहान ने कहा कि पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।




Source link