
ट्रॉला से टक्क्र होने के बाद कार का ये हाल हो गया।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केजीपी (कुंडली-गाजियाबाद-पलवल) एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। जिले के छज्जूनगर टोल प्लाजा के पास हुए हादसे में मेरठ निवासी दो दोस्तों अभिनव अग्रवाल उर्फ अंशुल (42) और अमित अग्रवाल उर्फ सोनू (40) की मौके पर मौत हो गई। उनकी कार आगे चल रहे ट्रॉला में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
