आगरा। थाना एकता क्षेत्र निवासी युवक का मोबाइल साइबर ठगों ने हैक कर लिया। इसके बाद क्रेडिट कार्ड से 97.5 हजार रुपये के डिजिटल गिफ्ट वाउचर्स खरीद लिए गए।

पीड़ित निर्मल सिंह के अनुसार 14 मई को मोबाइल फोन अचानक हैक हो गया, स्क्रीन लॉक हो गई और कोई ओटीपी या ट्रांजेक्शन संदेश दिखाई नहीं दिया। जब उन्होंने दूसरे मोबाइल से अपने अमेजन खाते की जांच की, तो पता चला कि हैकर्स ने खाते में सेव क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर डिजिटल गिफ्ट वाउचर खरीद लिए थे। उन्होंने तुरंत बैंक को सूचना देकर कार्ड ब्लॉक कराया और सर्विस रिक्वेस्ट दर्ज कराई। साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी एकता ने बताया कि रकम निकासी के आधार पर आरोपियों के बारे में जानकारी की जा रही है।

साइबर ठगी से बचाव को रखें ध्यान

डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि साइबर ठगी से बचने को अनजान लिंक या ऐप डाउनलोड न करें और फोन में एंटीवायरस रखें। किसी भी स्थिति में ओटीपी, पासवर्ड या कार्ड डिटेल किसी से साझा न करें। संदिग्ध गतिविधि दिखते ही तुरंत बैंक और 1930 हेल्पलाइन पर सूचना दें। अपने ईमेल और बैंक अकाउंट में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अवश्य सक्रिय रखें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *