Muzaffarnagar बुढ़ाना क्षेत्र के ग्राम इटावा निवासी और डीएवी इंटर कॉलेज बुढ़ाना के छात्र अवि राठी ने अंडर-17 राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर अपने परिवार, विद्यालय और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। स्वतंत्रता दिवस पर बड़ौत रोड स्थित शिव होंडा एजेंसी में आयोजित सम्मान समारोह में संचालक प्रवीण राणा ने फूलमाला, गायत्री मंत्र लिखा पटका और ‘सत्यार्थ प्रकाश’ भेंट कर युवा खिलाड़ी का सम्मान किया। ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली अवि की उपलब्धि बुढ़ाना के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा है। अब खेल प्रेमियों की उम्मीद है कि यह युवा खिलाड़ी आने वाले वर्षों में लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए और बड़े मंचों पर सफलता हासिल करेगा।
Source link
