मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)। रोटरी एवं  इनरव्हील क्लब मुज़फ्फरनगर चैम्बर द्वारा पारिवारिक तीज फिएस्टा द ग्रीन सेलिब्रेशन का आयोजन भोपा रोड स्थित रेडियंट इन् में धूम धाम से किया गया। कार्यक्रम चैयरमेन मधु भार्गव, पूनम गुप्ता, अंजलि गुप्ता, एवं शिप्रा गुप्ता, भारती साहनी, चेतना सेठी रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ संदीप कुच्छल द्वारा आस्था के पाठ से हुआ। तत्पश्चात अव्यान  सोबती द्वारा संस्कृत में शिव तांडव स्त्रोत का उच्चारण अत्यंत उत्कृष्टता से किया।

अनामिका द्वारा भक्ति से ओत – प्रोत गीत सत्यम शिवम् सुंदरम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर हाथ के आकार में बनी हाऊजी का सचालन टीम चैम्बर द्वारा किया गया। रोटरी चैम्बर अध्यक्ष मनोज सेठी ने कहा कि इस प्रकार के पारिवारिक कार्यक्रम जहाँ एक और मनोरंजक होते है वही परिवारों में आपसी सामंजस्य बढ़ाते है। क्लब सचिव विनोद जलोत्रा एवं कोषाध्यक्ष राजेश गोयल ने व्यवस्थाओ को बहुत ही अच्छे तरीके से संभाला हुआ था। जहाँ एक और तीज से सम्बंधित झूले  का आयोजन किया गया था वही इस झूले को तिरंगे परिधान एवं रौशनी से सुसज्जित किया गया था। कार्यक्रम में जहाँ एक और क्लब ट्रेनर अशोक शर्मा का प्रभाव झलक रहा था वहीँ वरिष्ठ सदस्य अनिल सोबती, अरुण खंडेलवाल, महेश गर्ग, सुनील गोयल का मार्गदर्शन  स्पष्ट प्रतीत हो रहा था।

महेश जिंदल द्वारा गाये गीत रिमझिम  घिरे सावन को करतल ध्वनि से प्रशंसा मिली। गिलासों तथा चोप स्टिक वाले गेम में महिलाओं को दो टीम में विभाजित किया  गया था । जिसका सभी ने भरपूर आनन्द उठाया। एक अन्य गेम में मेज के चारों और पत्नी के साथ चक्कर  लगाते हुए माला पहनानी थी जिसकी विजेता रही राखी कुच्छल एवं आँचल पंत । वरिष्ठ सदस्यों प्रमोद अरोरा, भारत भूषण अग्रवाल, अवनीश मोहन तायल, प्रदीप गुप्ता, गौरव गुप्ता आदि ने इस गेम का पूरा मजा लिया। एक अन्य गेम में सदस्यों को सर पर गिलास रखकर गोल चक्कर में घूमना था इसके भाग्यशाली विजेता रहे प्रमोद अरोरा रहे।

आदित्य बंसल एवं शिल्पी बंसल द्वारा किये गए युगल नृत्य झूठ  बोले कौआ काटे  को भी सराहा गया।  समयबद्धत्ता के भाग्यशाली विजेता अंजलि गुप्ता एवं नीरज जैन रहे । तीज  कपल का चयन विशेष छतरी पास करते हुए छतरी रुकने पर जिसके नाम की स्लिप हो उसे आउट होना था। फाइनल राउंड में तीज कपल बने ब्। सचिन पंत एवं आंचल पंत। जिनको सरिता कुच्छल, पुष्पा देवी, शशि सोबती, इनरव्हील अध्यक्ष श्वेता गोयल, सचिव निधि शर्मा, कोषाध्यक्ष अंजू जलोत्रा, एवं एडिटर चेतना सेठी द्वारा तीज क्वीन एवं तीज किंग का सेशे पहना कर  तथा विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अशोक सिंघल, शशि सिंघल, अजय अग्रवाल, सुमन अग्रवाल, मानव अरोरा, योगिता अरोरा, अजय भार्गव, सुभाष साहनी, अनिल गोयल, नीलम गोयल, पूनम तायल, संगीता अग्रवाल, श्याम मल्होत्रा,  निर्मल शर्मा, पवन जैन, विनीता अरोरा, सतबीर सिंह, बबिता सिंह तेजराज गुप्ता, विकास सिंघल, पूनम सिंघल आदि



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *