Nine cases have been filed against the woman who released dogs on the lady constable in bareilly

मीरगंज कोतवाली
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव हल्दी खुर्द में रविवार सुबह दीवार बनाने के विवाद में महिला पुलिसकर्मियों पर हमला करने और कुत्ते छोड़ने वाले पांच आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपी महिला खुद को वकील बताती है। उसने कुछ दिन पहले एसएसपी दफ्तर में आत्मदाह की कोशिश भी की थी।

Trending Videos

काफी समय पहले इकबाल हुसैन ने चौधरी राजवीर सिंह से अपने तीन भाइयों इकबाल हुसैन, जाहिद हुसैन और हामिद हुसैन के नाम जमीन का बैनामा कराया था। तीनों भाइयों ने अपनी जमीन बराबर हिस्सों में बांट ली थी। जाहिद हुसैन और हामिद हुसैन ने अपनी जमीन पर मकान बना लिए, जबकि इकबाल हुसैन की जगह खाली पड़ी थी। उसमें पड़ोसी महिला ने कब्जा करना शुरू कर दिया था।

दो गुटों में संघर्ष: पुलिस पर भी हमला, महिला कांस्टेबल पर छोड़ा कुत्ता, तीन सिपाही समेत सात घायल

रविवार को इकबाल के पुत्र साजिद और यूसुफ दीवार का निर्माण कर रहे थे। इस पर महिला के परिवार ने हमला कर दिया था। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया। 

दरोगा रितु राठी, कांस्टेबल सीनू सिंधु, मीनू सैनी घायल हो गईं। आरोपी महिला ने कुत्ता छोड़ दिया था, जिसने सिपाही मीनू को काट भी लिया था। पुलिस ने राशिद, अरशद व आरोपी महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें