झांसी। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बुधवार से भर्ती रोगियों की जांचें निशुल्क होने की शून्य बिलिंग अब इमरजेंसी पर्चे काउंटर के पास ही होगी। इससे रोगियों के तीमारदारों बिल्डिंग के लिए उधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
इमरजेंसी में आने वाले गंभीर रोगियों की 24 घंटे में होने वाली जांचें नि:शुल्क होती है मगर इसके लिए शून्य की बिलिंग करानी होती है। वर्तमान में यह बिल्डिंग करीब 500 मीटर दूर ओपीडी पर्चे काउंटर के पास होती है। जिसकी वजह से इमरजेंसी में भर्ती रोगी के तीमारदार को जांचें कराने के लिए शून्य बिल्डिंग के लिए दौड़ लगानी पड़ती है। खास यह कि इमरजेंसी में अधिकांश रोगी देहात या पड़ोसी जिलों के आते हैं, जिन्हें पर्चा काउंटर के बारे में पता नहीं होता है। इस वजह से वह शून्य बिल्डिंग के लिए इधर-उधर भटकते रहते हैं और गंभीर रोगी के उपचार की कीमती समय जाया होता रहता है। इस समस्या का निदान करने के लिए सोमवार को प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें इमरजेंसी के पर्चे काउंटर के पास ही शून्य बिल्डिंग काउंटर शुरू करने का फैसला हुआ है। सीएमएस डॉ. सचिन माहुर का कहना है कि बुधवार से इमरजेंसी में आने वाले रोगियों की जांचों को बिल्डिंग पर्चा काउंटर के बगल में कराई जाएगी ताकि लोगों को परेशानी नहीं झेलनी पड़े।
