संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:53 AM IST
{“_id”:”670c64897e5c2c45d30f7b67″,”slug”:”now-wrestling-will-be-done-on-mat-here-akhilesh-lucknow-news-c-13-1-lko1020-912791-2024-10-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यहां अब मैट पर होगी कुश्ती : अखिलेश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:53 AM IST

लखनऊ। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की स्मृति मेें सदर बाजार कैंट स्थित हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे दंगल के समापन अवसर पर समाजवादी पाटी के मुखिया अखिलेश यादव ने घोषणा की कि यहां पर अब कुश्ती मिट्टी की जगह मैट पर होगी। उन्होेंने कहा कि कॉलेज को मैट उपलब्ध कराया जाएगा।
अखिलेश ने कहा कि नेताजी का कुश्ती से बहुत लगाव था, उन्होंने जीवन भर कुश्ती व खेलों को बढ़ाया। कहा, सपा पहलवानों की पार्टी है। उन्होंने दंगल के आयोजक विवेक यादव और मंच पर मौजूद यशभारती से सम्मानित पहलवान भगत सिंह व रामआसरे को बधाई दी। अखिलेश यादव ने पहलवान शक्ति यादव और हरियाणा के सुमित को बराबरी पर छूटी कुश्ती के लिए 51 हजार रुपये की धनराशि दी। संवाद