अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद

Updated Mon, 14 Oct 2024 05:52 AM IST

बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल के बाद काशी में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। जिले के देवनाथपुरा के गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब की प्रतिमा के विसर्जन के रूट पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। 


Bahraich Violence Police Alert during idol immersion in varanasi

पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


बहराइच में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल के बाद कमिश्नरेट में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रविवार की रात कमिश्नरेट के तीनों जोन के डीसीपी को कहा कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। रूट पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ ही रूफ टॉप फोर्स तैनात की जाए। निगरानी और सतर्कता को लेकर लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मी बख्शे नहीं जाएंगे।

Trending Videos

देवनाथपुरा स्थित गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब की दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को मैदागिन कुंड में किया जाएगा। देवनाथपुरा की दुर्गा प्रतिमा मिश्रित आबादी वाले संकरे इलाकों से गुजरते हुए मैदागिन कुंड तक पहुंचती है। इसे देखते हुए प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन एसीपी, पांच थानाध्यक्ष, 250 पुलिस कर्मी और एक कंपनी पीएसी के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। 

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के रूट पर रूफ टॉप फोर्स तैनात रहेगी। इसके अलावा मॉनिटरिंग के लिए अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. एस चनप्पा के नेतृत्व में डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल और एडीसीपी काशी जोन नीतू मौजूद रहेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें