फोटो..

Trending Videos

– बीआईईटी में हुई स्थापना, छात्रों को उद्योग की जरूरतों के अनुसार तैयार करेंगे

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान में इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेल के तहत स्टूडेंट डेवलपमेंट कम्युनिटी (सीकस्पेस) लॉन्च की गई है। इसके माध्यम से छात्रों को नवाचार और उद्यमिता के लिए प्रेरित किया जाएगा। सीकस्पेस कम्युनिटी के संस्थापक वाशु पांडेय ने कहा कि सीकस्पेस क्लब का लक्ष्य छात्रों की उद्यमशीलता को प्रेरित करना और उसके लिए जरूरी बुनियादी कौशल को सिखाना है ताकि वे अपने लक्ष्य को वास्तविकता में बदल सकें।

उन्हें आधुनिक प्रौद्योगिकी में महारत हासिल करने के लिए संस्थान, मेंटरशिप और हाथों-हाथ अनुभव प्रदान करना है। कुल मिलाकर छात्रों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना उद्देश्य है। इससे छात्र अपने लक्ष्य को बिना किसी अनुरोध के पूरा कर सकेंगे।

बीआईईटी के इनोवेशन और इंक्यूबेशन सेंटर की निदेशक डॉ. शहनाज अयूब ने कहा कि हम सीकस्पेस कम्युनिटी के लॉन्च से बहुत उत्साहित हैं। यह कम्युनिटी छात्रों को नवाचार और उद्यमिता के लिए प्रेरित करेगी। उन्हें उद्योग की जरूरतों के अनुसार तैयार करेगी।

हॉल का नाम रतन टाटा के नाम पर कर दी श्रद्धांजलि

सीकस्पेस कम्युनिटी की स्थापना के साथ इंक्यूबेशन सेंटर के एक स्टार्ट अप्स हॉल का नामकरण रतन टाटा के नाम पर किया गया। इस माध्यम से उद्योग जगत के पुरोधा रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *