उरई जिले में एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि प्रसूता की मौत होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने शव को रेफर करने का प्रयास किया और जबरन एंबुलेंस में डालकर दूसरे अस्पताल भेजने की कोशिश की।



घटना उरई स्थित पीएल कमला हॉस्पिटल की बताई जा रही है। मृतका के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि उपचार में लापरवाही बरती गई, जिसके कारण प्रसूता की जान चली गई। मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *