खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत सोमवार को उरई के पुलिस लाइन परिसर से एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगी इस यात्रा में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, पुलिसकर्मी, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। लगभग तीन किलोमीटर लंबी इस यात्रा के दौरान पूरा शहर देशभक्ति के नारों और गीतों से गुंजायमान रहा।

2 of 3
पुलिस लाइन से निकली भव्य तिरंगा यात्रा
– फोटो : amar ujala
अंबेडकर चौराहे पर बाबा साहब की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
पुलिस लाइन से शुरू होकर तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अंबेडकर चौराहे पर पहुँची। यहाँ उरई सदर विधायक, कालपी विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यात्रा के दौरान डीजे पर बजते राष्ट्रभक्ति गीतों की धुन पर हाथों में तिरंगा लहराते हुए लोग ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के उद्घोष के साथ पैदल आगे बढ़ते रहे।

3 of 3
पुलिस लाइन से निकली भव्य तिरंगा यात्रा
– फोटो : amar ujala
सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
आयोजन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आया। यात्रा के आगे-पीछे पुलिस बल तैनात रहा, जबकि किसी भी मेडिकल इमरजेंसी के लिए एंबुलेंस की गाड़ियां भी काफिले के साथ चलती रहीं। पूरे आयोजन के दौरान उरई में अभूतपूर्व उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
