संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:55 AM IST

खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a7a41d103d0d6f9cc0cd6ac”,”slug”:”bu-85-students-barred-from-exams-for-not-having-75-attendance-jhansi-news-c-11-jhs1019-852873-2026-08-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बीयू: 75 फीसदी उपस्थिति नहीं होने पर 85 विद्यार्थियों को रोका परीक्षा से”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:55 AM IST

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बुंदेलखंड विवि ने 75 फीसदी उपस्थिति दर्ज नहीं होने पर 85 विद्यार्थियों को परीक्षा से रोका। शिक्षकों के पठन-पाठन पर निगरानी के लिए 200 सीसीटीवी लगवाएं। 15 शिक्षकों को नोटिस थमाया। संतोषजनक जवाब नहीं होने पर चार का वेतन रोका। यह कदम बीयू प्रशासन ने 30वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति के दिशा-निर्देश के बाद की। बताते चलें 27 अगस्त 2025 को हुए दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा था कि हर विद्यार्थी की कक्षाओं में 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य है। इसका पालन कराया जाए। यही नहीं, शिक्षकों के पठन-पाठन पर भी निगरानी की जानी चाहिए। इसमें किसी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। इस पर बीयू प्रशासन ने सतत पालन के आदेश दिए। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि 75 फीसदी उपस्थिति नहीं होने पर सम-विषम सेमेस्टर में करीब 85 विद्यार्थियों को परीक्षा से रोका गया। शिक्षकों पर निगरानी के लिए विभागों में 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगवाए जिससे कैमरों की संख्या 550 से ज्यादा हो गई है। उन्होंने बताया की पीरियड छोड़ने के मामले में 15 शिक्षकों को नोटिस देकर जवाब तलब किया गया। चार शिक्षकों का जवाब संतोषजनक नहीं होने पर एक दिन के वेतन काटा गया।