{“_id”:”670c5ca4ea86144ef4077cc4″,”slug”:”passengers-laptop-stolen-from-up-sampark-kranti-jhansi-news-c-11-jhs1002-412612-2024-10-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: यूपी संपर्क क्रांति से यात्री का लैपटॉप चोरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झांसी। बीती 3 सितंबर को झांसी से दिल्ली के लिए उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच के बी-5 की 8 नंबर बर्थ पर यात्रा कर रहे यात्री का बैग चोरी हो गया था। यात्री अर्पित श्रीवास्तव ने दिल्ली पहुंच कर मामला दर्ज कराया था कि ट्रेन से उसका बैग झांसी के पास चोरी हो गया था। बैग में लैपटॉप भी रखा हुआ था। दिल्ली में मामला दर्ज कर हजरत निजामुद्दीन जीआरपी थाने ने मामला झांसी जीआरपी को भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया चोरों की तलाश की जा रही है। संवाद
