{“_id”:”676269274b7c4da8020d7fe8″,”slug”:”pm-kisan-samman-nidhi-yojana-farmers-should-get-farmer-registry-done-2024-12-18″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”फार्मर रजिस्ट्री: जरूर करा लें ये काम, वरना नहीं मिलेगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की धनराशि”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सांकेतिक तस्वीर – फोटो : Adobe Stock
विस्तार
किसानों को अब बिना फार्मर रजिस्ट्री के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। शासन ने इसके लिए फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य कर दिया है। अभी तक बदायूं जिले में 60 हजार किसानों ने ही अपनी रजिस्ट्री कराई है। जबकि, 3.94 लाख किसान ऐसे हैं जिनकी यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।
Trending Videos
जिले में करीब 5.25 लाख किसान हैं। इनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ 4.54 लाख किसानों को दिया जा रहा है। इसके तहत उनको दो हजार रुपये प्रत्येक तीन माह के अंतर से दिए जाते हैं। जो सीधे किसानों के खाते में जाते हैं। किसानों को अब इस योजना का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री करानी पड़ेगी। बिना इसके अब किसी भी किसान को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं दिया जाएगा।
18 नवंबर से फार्मर रजिस्ट्री होनी शुरू हुई है, जो 31 जनवरी तक होगी। पहला चरण 18 से 25 नवंबर तक चला था। इसमें करीब 55 हजार किसानों ने रजिस्ट्री करवाई थी। दूसरा चरण 25 से 31 दिसंबर तक चला, इसमें मात्र पांच हजार ही पंजीकरण करा सके हैं। करीब 3.94 लाख किसान अभी बकाया है। 31 जनवरी तक फार्मर रजिस्ट्री होनी है। सवाल यह है कि क्या विभाग 31 जनवरी तक इन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करा पाएगा।