Police Arrive After Dispute Between Two School Operators



झांसी। सिजवाहा गांव स्थित एक बिल्डिंग में चल रहे दो स्कूल संचालकों के बीच विवाद हो गया। पुलिस एवं बीएसए भी पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। दोनों पक्षों को सोमवार तक अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। रक्सा के ग्राम सिजवाहा में दो स्कूल एक ही इमारत में है। मारुति नंदन नाम की स्कूल संचालिका का आरोप है कि कोरोना काल के दौरान उन्होंने अपनी बिल्डिंग किराये पर दे दी थी। अब यह विद्यालय बिल्डिंग खाली नहीं कर रहा है। सीओ रामवीर सिंह ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। ब्यूरो




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें