अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह

Updated Fri, 22 May 2026 12:33 PM IST

नैनी में नए यमुना पुल चौराहे के पास दो कारों की जबरदस्त भिड़त हो गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। घटना सुबह 10.30 के करीब हुई। कार सवार माता मैहर देवी का दर्शन करने के लिए जा रहे थे।


Prayagraj Accident Two cars collided near the Naini new Yamuna bridge, killing three members of same family.

नैनी में यमुना पुल चौराहे के पास भीषण सड़क हादसा हो गया।
– फोटो : अमर उजाला।



विस्तार

नैनी में नए यमुना पुल चौराहे के पास दो कारों की जबरदस्त भिड़त हो गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। घटना सुबह 10.30 के करीब हुई। कार सवार माता मैहर देवी का दर्शन करने के लिए जा रहे थे। हादसे में घायल तीन लोगों को अस्पताल भेजवाया गया है। घटना से खलबली मच गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। फाफामऊ इलाके के शांतिपुरम निवासी दीपक चौरसिया पुत्र छेदीलाल परिवार के सदस्यों के साथ माता मैहर देवी का दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

कार अभी नैनी में यमुना पुल चौराहे के पास पहुंची थी की सामने से आ रही तेज रफ्तार दूसरी कार से भिड़ गई। हादसे इतना जबरदस्त था कि कार पलट गई। उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। हादसे में  दीपक चौरसिया समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दोनों उनके परिवार के ही सदस्य बताए जा रहे हैं। घटना में घायल अर्पित कुमार यादव (21) पुत्र पवन कुमार यादव निवासी सुल्तानपुर थाना पूरे मार और प्रिंस पुत्र रामगोपाल निवासी पर राजौरी महेवा समेत तीन घायल हो गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें