Health of 2,312 people checked at the health fair

जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र हरदी टीकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगे आरोग्य मेला मरीज की जांच करते

रायबरेली। जिले के 54 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 2312 मरीजों की सेहत जांची गई। चिकित्सकों ने विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दीं। जांच के दौरान गंभीर मिले सात मरीजों को सीएचसी रेफर किया गया। मौसम में उतार-चढ़ाव के कारण बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मेले में बुखार और सर्दी के 421, सांस के 51 और पेट दर्द के 76 मरीजों का उपचार किया गया।


लालगंज क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंबारा पश्चिम, जगतपुर भिचकौरा, भैरो मिश्र और बेहटाकला में मरीजों को उपचार के बाद दवाएं दी गईं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमल पटेल ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में 128 मरीज पहुंचे।

दीनशाह गौरा क्षेत्र के पीएचसी जलालपुर धई, गोविंदपुर माधव और रसूलपुर धरावां में 160 मरीजों की सेहत जांची गई। सीएचसी अधीक्षक ज्ञान प्रताप सिसौदिया ने बताया कि मौसम में बदलाव और प्रदूषण के कारण बुखार के 80 मरीज पहुंचे। सभी का उपचार किया गया। उन्होंने लोगों को खुले में न सोने, ठंडी चीजों का सेवन कम करने तथा सोते समय मच्छरदानी और मास्क का प्रयोग करने की सलाह दी।

जगतपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदीटीकर में बुखार, खांसी, पेट दर्द, गैस और त्वचा संबंधी बीमारियों से पीड़ित 53 मरीजों का इलाज किया गया। वहीं, डीह के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेतौरा में डॉ. डीएन चौधरी ने 68 मरीजों का उपचार किया।



Source link