पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के शूटरों संजय तिवारी उर्फ अकील खान और राजू तिवारी उर्फ रिजवान का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजू के बेटे ने मुखाग्नि दी। इस दौरान राजू व संजय की बहन, भाई राहुल व अन्य परिचित गोपालघाट पर मौजूद रहे।
इस दौरान साथ में एसओजी, स्थानीय पुलिस व एलआईयू की टीमें भी मौजूद रहीं। बता दें कि राघवेंद्र बाजपेयी की 8 मार्च को इन्हीं शूटरों ने हेमपुर ओवरब्रिज पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। पांच माह बाद 7 अगस्त को यह एसओजी व एसटीएफ के हत्थे चढ़े। पुलिस मुठभेड़ में दोनो गम्भीर रूप से घायल हुए। अस्पताल ले जाने के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें – सीतापुर एनकाउंटर : शूटरों की तलाश में कांवड़ियों के वेश में घूमी एसओजी टीम, नोएडा से दोनों आए थे हरदोई
ये भी पढ़ें – स्कूल में छात्रा का बाथरूम तक पीछा करता था शिक्षक, अंदर जाकर उसके शरीर को छूता था… गिरफ्तार किया गया
शूटरों की तलाश में कांवड़ियों के वेश में घूमी एसओजी
पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की आठ मार्च को हुई हत्या के मामले में पुलिस को बृहस्पतिवार को सफलता मिल गई। जेल भेजे गए तीन आरोपियों से पूछताछ में दोनों शूटरों संजय तिवारी उर्फ अकील खान और उसका छोटा भाई राजू तिवारी उर्फ रिजवान का नाम सामने आया था। करीब पांच माह की मेहनत के बाद एसओजी व एसटीएफ शूटरों की गतिविधि ट्रैक कर सकी। इस बीच एसओजी श्रावण माल में कांवड़ियों के वेश में भी घूमी।