Rewrite this news article in Hindi with proper paragraphs:
{“_id”:”6ae7a62049e86f34460864f5″,”slug”:”winner-of-the-3rd-sub-junior-ring-tennis-championship-varanasi-varanasi-news-c-20-vns1056-1602028-2026-11-02″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Varanasi News: वाराणसी तीसरी सब जूनियर रिंग टेनिस का विजेता”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
रिंग टेनिस सब जूनियर वर्ग के विजेता खिलाड़ी। स्वयं – फोटो : samvad
वाराणसी। सनबीम स्कूल वरुणा में हुई तीसरी सब-जूनियर उत्तर प्रदेश राज्य रिंग टेनिस चैंपियनशिप रविवार को संपन्न हो गई। इसमें वाराणसी जिले की टीम ने ओवरऑल विजेता, आजमगढ़ उपविजेता जबकि सोनभद्र तीसरे स्थान पर रहा। उद्घाटन उत्तर प्रदेश रिंग टेनिस एसोसिएशन की सचिव मनीषा रानी सिंह ने किया था। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रिंग टेनिस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ. अमित मौर्य थे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। अंडर-15 बालक एकल में श्रेयांश जायसवाल (वाराणसी) विजेता बने। बालिका एकल में श्रेया यादव (वाराणसी) ने खिताब जीता। बालक युगल में श्रेयांश जायसवाल और देव कुमार (वाराणसी) विजयी रहे। मिक्स्ड युगल में आरव अग्रवाल और आयत हाशमी (वाराणसी) ने जीत हासिल की। संवाद